पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
कार्यपालक दंडाधिकारी ने की दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच
5 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
=========================
कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची शशि नीलिमा डुंगडुंग ने जांच की।
कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न 13 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया।
05 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
जांच के क्रम में 05 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद सभी 05 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार जारी है जांच
उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए अलग अलग टीम बनाई गई है जो हर दिन अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है।
इन दुकानों को किया गया सील
1. रूप अलंकार ज्वेलर्स, मेन रोड, रांची।
2. नगीना शू, मेन रोड, रांची।
3. किरण बुक डिपोट, मेन रोड, रांची।
4. फैब्रिक पैशन, मेन रोड, रांची।
5. हारा गारमेंट्स, मेन रोड, रांची।
=========================
👉 आपकी सुरक्षा आपके हाथ
👉 कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटायें
👉 फेस मास्क का करें इस्तेमाल
👉 सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन
👉 हाथों को साबुन से धोना रखें याद
👉 खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
Comments
Post a Comment