पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 ए. आई. एस. एफ द्वारा मांग किए गए पंचसूत्री मांगो को लें कर पूर्व से चल रहें आंदोलन का तथा नामधारी महाविधालय गढ़वा के प्रभारी प्राचार्य पर जो जांच कराई गई थी उसपर कोई करवाई नहीं हुई है ना कोई समाधान हो पाया है, इसको देखते हुवे ए. आई. एस. एफ पलामू ने विश्वविद्यालय घेराव ए कुलपति घेराव का निर्णय लिया है, दिनांक 10.01.22 दिन सोमवार को विश्वविद्यालय ए कुलपति घेराव किया जाएगा इस लिए आपसे अनुरोध है की आप अपने विश्वविधालय की शुरूक्षा को देखते हुवे प्रशासन का दल बल उपलब्ध करवा लेंगे ऐसा अनुरोध किया गया...!! विज्ञापन