पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू प्रमंडल से लगभग 5000 पारा शिक्षक 17 मार्च को राज्य की राजधानी रांची पहुंचेंगे। अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसका निर्णय लातेहार के सदर प्रखंड अंतर्गत चंदनडीह स्कूल में पारा शिक्षकों की बैठक में लिया गया। पारा शिक्षक संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि परियोजना द्वारा सभी जिलों में पत्र भेजकर पारा शिक्षकों को रांची नहींं जाने का निर्देश देना सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। लोकतंत्र में ये अधिकार हमारा संविधान देता है कि हम अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर सकते हैं। पारा शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। पूरे कार्यक्रम की सूचना लातेहार डीसी अबू इमरान, डीईओ, बीइओ को आवेदन देकर दे दी गई है।
Comments
Post a Comment