Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरेंडर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

टीपीसी उग्रवादी अभय यादव ने रायफल के साथ किया सरेंडर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले के सभी सरकारी सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा उपायुक्त  पलामू पुलिस के समक्ष टीपीसी उग्रवादी अभय यादव ने सरेंडर कर दिया। गुरुवार को एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में उग्रवादी अभय यादव ने एसपी के समक्ष राइफल और गोली के साथ सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर पलामू के चैनपुर, रामगढ़, गढ़वा के रमकंडा और रंका के इलाके में कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।झारखण्ड पुलिस के द्वारा उग्रवादियों के उन्मूलन हेतु लगातार कार्यवाई की जा रही है। इन कार्यवाईयों के अंतर्गत जहां एक ओर उग्रवादियों के उन्मूलन हेतु उनके मांद में सघन अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पूर्नवास नीति का प्रचार–प्रसार धुर उग्रवादी एवं दूरस्त इलाकों में सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इसी कडी में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति तथा पलामू पुलिस के अथक प्रयास से प्रभावित होकर आज उपायुक्त महोदय श्री शशिरंजन भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू श्री चंदन कु...