पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची के कद्रू में डी.ए.वी कपिलदेव के प्राचार्य का विभिन्न मांगों को लेकर घेराव किया। विदित हो कि स्कूल के 11 वी क्लास के लगभग 400 विद्यार्थियों को ऑफ लाइन परीक्षा लेने के दबाव दिया जा रहा। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन परीक्षा ली जाये या सबको प्रमोट किया जाए। कोरोना काल मे सही ढंग से पढ़ाई नही हो पाई है। ऑनलाइन क्लासेज में कुछ भी सिलेबस क्लियर नही है। अगर परीक्षा ली गयी तो सभी फेल हो जायँगे। अगर परीक्षा लेना भी है तो 1 महीने बाद पूरी सिलेबस कम्पलीट करा के परीक्षा ले अन्यथा ऑनलाइन एग्जाम ही लिया जाए।
स्कूल वालो ने ये भी कहा है कि जिनका पूरा फीस जमा होगा वही परीक्षा देंगे, इस पर छात्रों ने विरोध किया और कहा कि उनके पेरेंट्स लोग की आर्थिक स्तिथि ठीक नही है एक बार में पूरा फीस कहा से देंगे।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने प्रिंसिपल को कहा कि कोरोना काल को देखते हुए छात्र हिट में फैसला ले अन्यथा स्कूल में ताला बंदी की जाएगी। प्रिंसिपल ने अस्वाशन दिया कि कोर कमिटि की बैठैक कर सभी मुद्दों पर विचार कर के पॉजिटिव निर्णय लिया जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह, प्रणव सिंह, आकाश रजवार, संतोष यादव, रजनीश सिंह, बिस्वजीत साहा एवं स्कूल के सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment