पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एचईसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के महाप्रबंधक पी.के.बेहरा का किया घेराव। विदित है कि आई.टी.आई सत्र 2017- 19 के लगभग 350 छात्रों का सर्टिफिकेट के मामला को लेकर घेराव किया गया। ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेने के चक्कर मे एक साल से छात्र चक्कर लगा रहे थे। छात्रों के बुलाने पर इंदरजीत सिंह मौके पर पहुचे एवं छात्रों की मांगों को लेकर महाप्रबंधक से मिल कर बातों को रखा एवं तुरंत सर्टिफिकेट सबको देने को कहा साथ ही साथ चालान का पैसा माफ करने को कहा। हंगामा होते देख महाप्रबंधक पी.के.बेहरा ने तुरंत प्रिंसिपल को बुला कर चालान माफ करवाया एवं सबका सर्टिफिकेट 24 घंटे के अंदर देने का नोटिस निकालने को कहा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि छात्रों के मुद्दे को लेकर एन.एस.यू.आई हमेसा हक के लिए लड़ते आयी है एवं आगे भी लड़ते आएगी। मौके पर आरुषि वंदनां, प्रणव राज, आकाश रजवार, शैनतानु लाल यादव, आदित्य, विक्की, रोहित, विवेक, राजू उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment