पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पिछले दिनों कुंड मोहल्ला में हुए पति पत्नी की हत्या को लेकर उनके परिवार से मिले डाल्टनगंज विधानसभा विधायक आलोक चौरसिया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पिछले दिनों मेदिनीनगर के कुण्ड मोहल्ला में पति पत्नी को हत्या कर दिया गया था जिनके परिजनों से आज डाल्टनगंज विधानसभा विधायक आलोक चौरसिया ने मुलाकात की और ऐसे घटना पर पुलिस प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े किए परिजनों से बातचीत में परिजनों का कहना है कि इस घटना को सीबीआई के द्वारा जांच कराई जाए इसमें और लोग भी शामिल होने की आशंका है श्री विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस घटना को सीबीआई से जांच अवश्य होगी इसके लिए चाहे जिले के एसपी डीआईजी या डीजीपी अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा श्री चौरसिया ने कहा कि जब से हेमंत सरकार बनी है तब से हत्या जैसे मामला बहुत ज्यादा होते जा रही है लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही हैविज्ञापन
Comments
Post a Comment