पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता श्रीमती उर्मिला पांडे एवं पिता श्री सिकंदर पांडे ने मुलाकात की।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता श्रीमती उर्मिला पांडे एवं पिता श्री सिकंदर पांडे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय मांगा। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया, जिससे उनके पुत्र को न्याय मिल सके|मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि परामर्श के बाद सरकार इसपर निर्णय लेगी।रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था हेतु उपायुक्त हजारीबाग को निदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निदेश के बाद जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा उर्मिला देवी की स्थायी आजीविका हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बरही विधायक श्री उमाशंकर अकेला, गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं अन्य उपस्थित थे। विज्ञापन
Comments
Post a Comment