पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सरकार के कानों तक पहुंची निगम की कारामात
ये कोई फसाना नहीं बल्कि हकीकत है कि झारखंड इंटक के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी मेदिनीनगर नगरनिगम की जनता की आवाज बन कर उभरे हैं। जो काम जनता का वोट पाकर कुर्सी पर बैठे मेयर को जनता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए था, वो काम जनता के साथ मिलकर दीपक तिवारी जैसे सेवादार को करना पड़ रहा है। फिर पांच साल पर जनमानस अपना रहनुमा क्यों चुनती है, इसी दिन के लिए कि वो वाकई में एसी में बैठे रहें और जनता की भावनाओं से मतलब छोड़ वसूली की चाबूक चलाते रहें। निगम के सत्ताधारी के टैक्स वसूली अभियान को चुनौती देकर दीपक तिवारी ने साबित किया है कि निगम की सरकार में बैठे कॉरपोरेट घरानों की ज्यादती से सूबे के मुखिया अनभिज्ञ थे, तभी तो नागरिक सुविधा मुहैया कराने के बजाय ताबड़तोड़ टैक्स वसूली पर सरकार ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर दीपक तिवारी की मांग को पूरा करने का आदेश दिया है।
भले ही सुस्त, लचर, एवं अदूरदर्शी सिस्टम में देर तो की जाएगी मगर नगरनिगम क्षेत्र की समस्याओं एवं नागरिक सुविधा बहाल करने के लिए दीपक तिवारी के साथ बैठक करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया है। दीपक ने कहा कि यहीं जन्मा हूं, पला बढ़ा हूं, गली-मोहल्ले को जानता हूं, हर लापरवाही, अराजकता, अव्यवस्था का हिसाब लूंगा। सच पर पर्दा डालने से पहले मेयर, डिप्टी मेयर को जवाब देना होगा। मेदिनीनगर की जनता को सड़क, पानी, बिजली, सफाई की समुचित व्यवस्था मुहैया करानी होगी। समृद्ध मेदिनीनगर नवनिर्माण पर वार्ता के दरवाजे खुले हैं, तो दीपक तिवारी उसे मुकाम तक लेकर जाएगा। और सबको बताएगा कि नगरीय कर से निगम का कोष भरने के बजाय अपना पॉकेट भरने में निगम के कर्ताधर्ता जुटे हैं।
दरअसल मेदिनीनगर नगरनिगम में जुड़े 14 नये राजस्व गांवों को बगैर नागरिक सुविधा बहाल किए टैक्स वसूलने पर आईआरबी फेम दीपक तिवारी ने सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं देने का ऐलान करते हुए निगम के खिलाफ खड़ा हुए थे। महामारी के दौर में बिना प्रचार प्रसार के एकाएक डरा धमका कर टैक्स थोप कर अत्याचार किया जा रहा था। परेशान पलामू की जनता के साथ हो रही निगम की लूट पर पलामू कोटे के मंत्री मिथलेश ठाकुर से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर त्रस्त मेदिनीनगर की जनता को न्याय देने की अपील की थी। जिसकी पहली जीत पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री को दीपक समेत मेदिनीनगर नगरनिगम के स्टॉक हॉलडरों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
नगर विकास विभाग की ओर से अपर सचिव ए के रतन ने नगर आयुक्त को तथ्यात्मक प्रतिवेदन विभाग को भेजने का निर्देश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं पलामू के युवा सेवादार दीपक तिवारी के साथ साथ सभी 14 राजस्व गांवों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कारवाई जल्द करने का आदेश जारी किया है। झारखंड इंटक प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि मेदिनीनगर की जनता भोली भाली है, इसके वजह से व्यवसायिक विचार वालों से ठगी जाती है। जनता को टैक्स देने में समस्या नहीं है, वादा करके धोखे से निगम में शामिल करने एवं नगर में रहने के नाम ऐन केन प्रकारेण टैक्स वसूलने पर ऐतराज है। पलामू मुख्यालय की आवाज बनकर दीपक तिवारी जनता को सुंदरता के सपने दिखाने के बजाय समृद्ध करने पर बल दे रहे हैं।विज्ञापन
Comments
Post a Comment