पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से मुलाकात की।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
विगत दिनों में हुई भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुये दर्जनों सड़को एवम पुल-पुलिया जैसे प्रखंड-पंडवा के सिक्का गरेडियाडीह एंव प्रखंड-पाटन के अंगरा में हुए पुल क्षतिग्रस्त को अबिलम्ब मरमती हेतु उपायुक्त पलामू को ज्ञापन सौपा।
वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के आकलन कराते हुए प्रभावित को उचित लाभ दिलाने के लिए उपायुक्त पलामू से आग्रह किया।
जिसमे उपायुक्त महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया एवम जल्द से जल्द समस्याओं से समाधान का भरोसा दिलाया।विज्ञापन
काफी दिनों से बीडीओ पाटन का पद रिक्त होने के कारण विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। माननीय विधायक महोदया ने उपायुक्त पलामू से मांग कि जब तक किसी का पोस्टिंग नही हो जाता है तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी अन्य प्रखंड के बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार देते हुये पदस्थापित किया जाए।
उपायुक्त महोदय के द्वारा तुरंत सम्बंधित कार्यालय को आदेश दिया गया।
देवगन धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और आवश्यक सुविधाओ से लैस करने के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श भी इस दौरान हुआ।
Comments
Post a Comment