पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
केंद्रीय मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी जी की जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त हुई।
आज उनके आवास पर राज्य भाजपा संगठन के सभी महत्वपूर्ण लोगो ने मुलाकात की।
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार और भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी भी इस मौके पर मौजूद थी।
श्रीमति पुष्पा देवी ने बधाई देते हुए कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि आपके कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता उत्कृष्ट होगी।
आप एक आदर्श है और उन महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जो राजनीति में आकर जन सेवा करना चाहती है।
हम सभी का ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सफल हो आपके कार्यकाल में विकास की नए कीर्तिमान स्थापित हो।विज्ञापन
Comments
Post a Comment