पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी से आज उपायुक्त श्री शशि रंजन के साथ पलामू की नयी उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान आयुक्त ने उप विकास आयुक्त को मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना,पानी रोको-पौधा रोपो आदि योजनाओं में रसदार फलों (साइट्रस फ्रूट) के पौधों को शामिल करते हुए इन पौधों को लगवाने और रसदार फलों की खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता जतायी।उन्होंने कहा कि पलामू में रसदार फलों की खेती की बेहतर संभावनाएं हैं।आम बागवानी के साथ-साथ रसदार फलों की खेती को बढ़ावा देने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा विकास योजनाओं को अमलीजामा इस तरह दिया जाए कि सरकार और लाभुक के बीच में किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं हो।विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि विकास के लिए शांति व्यवस्था ज़रूरी है,आम लोगों के सहयोग से की गयी पुलिसिंग के निश्चित ही बेहतर परिणाम आएंगे खासकर युवाओं को खेल,कौशल विकास एवं उद्यम से जोड़ने की ज़रूरत है।पुलिस और नगरीय प्रशासन एक साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करें तो लोगों को निश्चित ही दूरगामी फायदा मिलेगा।
Comments
Post a Comment