पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिवंगत पत्रकार अतुल वर्मा के 3 वर्षीय बेटे आरव कुमार के लिए खबर मंत्र के ब्यूरो चीफ राजेश प्रसाद ने रिम्स पहुंचकर डॉक्टर से की मुलाकात डॉक्टर से बच्चे के बेहतरीन इलाज को लेकर ली जानकारीविज्ञापन
लातेहार । कोरोना से जंग हारने वाले जिले के पत्रकार अतुल वर्मा के 3 वर्षीय बेटे आरव कुमार जिसकी तबियत अचानक खराब होने पर परिजनों द्वारा रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहाँ आरव का इलाज रिम्स के न्यूरो विभाग में डॉ. सीबी सहाय कर रहे है। बच्चे को रिम्स में डॉक्टर ने एडमिट ले लिया है पर बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे और उसके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी सूचना स्व.वर्मा की पत्नी द्वारा रांची प्रेस क्लब के सदस्य सह खबर मन्त्र के लातेहार ब्यूरो चीफ राजेश प्रसाद को दूरभाष पर दिए जाने के बाद श्री प्रसाद ने तत्काल रांची के रिम्स पहुंच कर आरव के परिजनों से मुलाकात की। जिसके बाद राजेश प्रसाद ने डॉक्टर सी बी सहाय सहित रिम्स प्रबंधक से मुलाकात कर आरव के समुचित इलाज के साथ शीघ्र बेड की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। जहां रिम्स प्रबंधक ने बेड की उपलब्धता की जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया की सुबह तक बेड की व्यवस्था कर दी जाएगी।
Comments
Post a Comment