पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार और विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से की मुलाकात
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पिछले दिनों पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार और विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात में वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए पुल, पुलिया और सड़क की मरम्मत करने हेतु विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने उपायुक्त से बात की थी।विज्ञापन
पलामू उपायुक्त ने इस संदर्भ में तत्काल काम करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को आदेश दिया कि निरीक्षण कर प्राक्कलित राशि तय किया जाए।
आज इसी संदर्भ में अभियंताओं की टीम ने छतरपुर पाटन विधानसभा के पड़वा ग्राम सिक्का दुर्गावती नदी का पुल, पाटन ग्राम अंगरा में ह्यूम पाइप और छतरपुर ग्राम सुमरी के मुख्य पथ का निरीक्षण जारी है। इसकी रिपोर्ट दो दिन के अंदर जिला योजना कार्यालय को सौंप दी जाएगी।
Comments
Post a Comment