पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
राज्य के रक्तवीर डॉक्टर चंद्रभूषण ने अपने दोस्तों के साथ किया 25 वा रक्तदान, अपने जीवन में 100 बार रक्तदान का promise लिए!
जहाँ लोग आज promise day मनाने में लगे हुए हैं वही एक ऐसा युवा वर्ग भी है जो लोगों को रक्तदान के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है.
राज्य के लोगों को रक्तदान के लिए हमेशा प्रेरित करने वाले चिकित्सक जिन्हें लोग रक्तवीर के नाम से जानता है उन्होंने आज अपना 25 वा रक्तदान किया और आगे हर मौके पर रक्तदान शिविर लगाने का प्रॉमिस किया!
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिटू दुबे ने 30 वा रक्तदान किया और लोगों से हमेशा रक्तदान जैसे नेक कार्य में आगे आने की गुजारिश की!
जीवनदान के संस्थापक अमन मिश्रा ने अपना 26 वा रक्तदान किया और इस वर्ष 1000 यूनिट से ज्यादा रक्तदान करवाने का प्रॉमिस किया!
रिम्स के मेस संचालक राजीव रंजन ने भी रक्तदान किया और कभी भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का वचन लिया!
मौके पर सत्यव्रत , नीतीश कुमार ,डॉ के. के. सिंह, डॉ उषा सरोज और रिम्स ब्लड बैंक के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे!
Comments
Post a Comment