पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
सभी के सहयोग से पलामू का ब्लड बैंक होगा समृद्ध
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर FELICITATION PROGRAM OF BLOOD DONERS ORGANISATION कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि पलामू जिला प्रशासन पलामू में बिना रिप्लेसमेंट ब्लड देने की सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, ताकि लोगों को बिना बिना ब्लड दिये मुफ्त में ब्लड मिल सके। ब्लड बैंक को ब्लड के प्रबंधन में ध्यान देना होगा, ताकि ब्लड को वेस्टेज से बचाया जा सके। ब्लड की आवश्यकता अनुरूप उसकी पूर्ति होने से लोगों को सुविधा होगी। सभी के सहयोग से पलामू के ब्लड बैंक को और समृद्ध बनाने की जरूरत है। उपायुक्त राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक के समीप JSACS की ओर से आयोजित FELICITATION PROGRAM OF BLOOD DONERS ORGANISATION कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौके पर रक्तदान करने वाले संस्थाओं/संगठनों व व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि पलामू के ब्लड बैंक में सेपरेटर मशीन भी स्थापित की जायेगी, ताकि पलामू में प्लाज्मा की जरूरत को पूर्ण किया जा सके। साथ ही लोगों को जितनी ब्लड की आवश्यकता है, उतनी ही लिया जाए। उन्होंने विशेषकर ब्च्चों के लिए ब्लड की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बच्चों को कम ब्लड की आवश्यकता होती है, लेकिन रक्तदाता से अधिक ब्लड लेना पड़ता है। ब्लड का वेस्टेज नहीं हो, इसके लिए सुक्षमता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता का डेटाबेस बनाएं, ताकि रक्तदाताओं से संपर्क कर ब्लड लिया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कैलेंडर तैयार करें और ब्लड की पूर्ति हेतु शिविर/रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करें। पलामू में रक्तदान हेतु 40 संस्थाओं का नाम जान उपायुक्त ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिक-से-अधिक शिविर का आयोजन करने का लक्ष्य रखें। ब्लड की कमियों को दूर करने के लिए पलामू जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए हर संभव मदद होगी।
प्रशिक्षु आईएएस-सह-प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कॉलेज समयावधि के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि किस तरह से उन्होंने अपने कॉलेज में टीम बनाकर रक्तदान करने का काम किया करते थे। उन्होंने पलामू में रक्तदाताओं का एक डेटाबेस तैयार करने की बातें कही। साथ ही वैसे लोगों का भी डेटाबेस बनाने पर जोर दिया, जिनका रेयर ब्लड ग्रुप हो, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने रक्तदान करने वाली संस्थाओं के लोगों एवं आमजनों से अपील किया कि वे अपने आसपास के लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित करें।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. केएन सिंह ने रक्तदान करने वाले व्यक्तियों के फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ रक्त लेने वाला को ही नहीं, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को भी काफी फायदा होता है।
सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान में रक्तदाता का बड़ा योगदान है। उन्होंने पलामू जिले में अधिक से अधिक कैंप का आयोजन कर ब्लड संग्रह पर बल दिया, ताकि ब्लड की आवश्यकता को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना रिपलेसमेंट मुफ्त में आसानी से ब्लड मिले, इसके लिए सभी को प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि पलामू रक्तदान में राज्य में दूसरे-तीसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों की भ्रांतियां समाप्त होनी चाहिए। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी या समस्याएं नहीं होती है।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गा जौहरी और धन्यवाद ज्ञापन सीआरपीएफ बटालियन के चंदन कुमार ने किया।
मौके पर उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा प्रशिक्षु आईएएस-सह-प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. केएन सिंह, डीपीएम सुखराम बाबू सहित विभिन्न संस्थाओं/संगठनों के रक्तदातागण उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
1-पतंजलि योग समिति, पलामू
2- पलामू जिला स्वर्णकार संघ
3- मनभावन वीरू मगही पान दुकान & जेनरल स्टोर
4- गायत्री शक्तिपीठ, सुदना
5- धीरज राज प्रसाद & फ्रेंड
6- फ्रेंड्स ऑफ अभिषेक कुमार
7- फैमिली मेंबर ऑफ श्रीकांत वर्मा
8- भारतीय सुकन्या विवाह समृद्धि
9- ग्लोबल गायत्री हेल्थ केयर
10- लायंस क्लब ऑफ डालटेनगंज
11- फैमिली मेंबर ऑफ मोहम्मद अनवर आलम
12- Covid-19 ग्रुप MMCH मेदिनीनगर
13- जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड
14- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी
15- HDFC Bank Limited
16- श्रेय
17-पीके मेडिकल
18- युवा जागृति केंद्र
19- द आर्ट ऑफ लिविंग पलामू
20-प्रिंसिपल, एम के कॉलेज
21- झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज
22- महिंद्रा फाइनेंस
23- रिलायंस जिओ इन्फोकॉम
24- आदित्य बिरला, हिंडालको
25- प्रकाश चंद जैन सेवा सदन
26- कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड
27- ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिविजन रेहला
28- मासूम आर्ट ग्रुप
29-स्टॉफ ऑफ MMCH पलामू
30- ब्रह्मदेव प्रसाद स्पोर्ट्स एकेडमी
31- जागृति युवा क्लब
32-आरएसएस,जपला नगर
33-संत मरियम स्कूल
34- संत निरंकारी मंडल
35- कमांडेंट134 & 112 बटालियन सीआरपीएफ
36- उपायुक्त पलामू
37- कमांडेंट 134 बटालियन सीआरपीएफ
38-प्रिंसिपल, जांगले वेलफेयर स्कूल,नेतरहाट
39- सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान
40- फैमिली मेंबर ऑफ बनवारी लाल
Comments
Post a Comment