पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन लोहरदगा झारखंड, हम खुद पर गर्व नहीं अभिमान करते है छाती ठोक के इंसानों वाला काम करते है रक्तदान जीवन दान
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
कल दिनांक 19.9.2020 को लोहरदगा सदर अस्पताल में मरीज परदेसिया उरांव पता पेसरार के रहने वाले को डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक यूनिट ब्लड AB+ पॉजिटिव की कमी बताई मरीज के परिजन खून की तलाश में काफी परेशान होने के बाद हमेशा की तरह इस बार भी मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के पदाधिकारी ज़ीशान खान से संपर्क किया ज़ीशान खान ने एक्टिव मेंबर उमर खान से बात किया उमर खान ने फौरन अपने दुकान के सटर डौन करके सदर अस्पताल जा कर एक यूनिट ब्लड AB+ पॉजिटिव डोनेट करके मरीज का सहयोग किया और इंसानियत का परिचय दिया, और मौके पर जीशान खान ने कहा किसी भी समुदाय के लोगो को ब्लड की जरूरत पड़े तो बेझिझक मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन msf से सपर्क करे msf के युवा 24 घंटे तैयार है रक्तदान करने के लिए।
मौके पर उपस्थित msf के सदस्य गण पदाधिकारी गण मौजूद थे जैसे कि जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी जीशान खान फिदाउल अंसारी नकीब अंसारी आसिफ कुरैशी महबूब आलम अकरम कुरैशी मोबीन आलम सोनू राजा उमर खान विक्की दनिस खलीफा अली अंसारी अहमद अंसारी राजा अंसारी अल्तमश अंसारी सादाब खान अमन खान साबिर कादरी रिजवान खान और भी कई लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment