पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
ब्लड शेयर एन यू संस्था की तीसरी वर्षगाँठ पर आल इंडिया बरनवाल ब्लड डोनर्स के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
जीवन मे सबसे बड़ा दान रक्तदान है तथा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये- डीडीसी, बोकारो
ब्लड शेयर एन यू संस्था द्वारा लगातार तीन वर्षों से रक्तदान कर लोगो के जीवन बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है- डीडीसी, बोकारो
ज़िला मुख्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में आज दिनांक 15 सितम्बर, 2020 को बोकारो के ब्लड शेयर एन यू संस्था की तीसरी वर्षगाँठ पर आल इंडिया बरनवाल ब्लड डोनर्स के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी में एक रक्तदान शिविर लगाया गया। उक्त रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद थे।
जीवन मे सबसे बड़ा दान रक्तदान है तथा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये
रक्तदान शिविर में मौजूद उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे सबसे बड़ा दान रक्तदान है तथा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये। इससे शरीर भी स्वस्थ्य एवं निरोग रहता है। उन्होंने बताया कि ब्लड शेयर एन यू संस्था द्वारा लगातार तीन वर्षों से रक्तदान कर लोगो के जीवन बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। तथा ब्लड शेयर एन यू संस्था के कार्यों की सराहना भी किया।
हम रक्तदान करें और लोगों की ज़िंदगी बचाएं
ब्लड डोनर ग्रुप के संस्थापक श्री अनुपम कुमार सौरव ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंक खाली हो गया है, ये हम सब का सामाजिक दायित्व है कि हम रक्तदान करें और लोगों की ज़िंदगी बचाएं। उन्होंने बताया कि उनका एक सोसल मीडिया पर ग्रुप बना हुआ है, बोकारो ही नही वरन अन्य प्रदेशों में किसी को रक्त की जरूरत होती तो भी उनकी मदद को सदा तैयार रहते है। यह संस्था लगातार तीन वर्षों से बोकारो व अन्य क्षेत्रों में जरूरतमन्दों की सेवा करता आ रहा है।
रक्तदान करने वालों में
रक्तदान करने वालों में अनुपम कुमार सौरव,कौशल किशोर,अजय डे, श्याम किशोर,मुकेश कुमार,कमल किशोर,अनिल भगत,कन्हैया भगत,निखिल सिंह,आकाश पंडित,सुमित शर्मा,विकास कुमार,जय प्रकाश महतो आदि रहे।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में परियोजना पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार तिवारी, श्री अनन्त सिन्हा, श्री अंजली शर्मा,श्री वियय कुमार, श्री नागेंद्र कुमार आदि ने सहयोग किया।

Comments
Post a Comment