पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
द पू रेलवे
रांची रेल मण्डल के मेडिकल विभाग द्वारा रिम्स के ब्लड बैंक तथा वोलंटरी ब्लड डोनर एसोशिएशन के सहयोग से आज रेल अस्पताल , रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के लोगों ने बढ़- चढ़कर कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
इस मौके पर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नीरज अंबष्ठ ने कहा कि “आपके रक्तदान से लोगों की जान बच सकती है। यह बहुत नेक कार्य है। हरेक स्वस्थ आदमी को रक्तदान करना चाहिए । “ उन्होने मेडिकल विभाग को बधाई देते हुए इसे वर्ष में तीन चार बार कराने का निर्देश दिया।
अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन ) ने कहा कि “रक्त देने से स्वास्थ्य की कोई हानि नहीं होती , बल्कि आप किसी का जीवन बचाने में भागीदार बनते हैं। रक्तदान को लेकर लोगों में बहुत भ्रांतियाँ हैं, इन्हें दूर किया जाना चाहिए। “
अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा )श्री सतीश कुमार ने कहा कि” रक्तदान को एक सामाजिक जिम्मेवारी समझकर सभी को आगे आना चाहिए।” इनहोने स्वयं भी रक्तदान कर रेल परिवार के अन्य सदस्यों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
रांची रेल मण्डल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जी सी हेंबरम ने कहा कि “आपके द्वारा किए गए रक्त का उपयोग लोगों को रक्त देने , प्लीटलेट्स बनाने से लेकर कई अन्य तरह से उपयोग किया जाता है। रक्तदान के बाद कर्मियों को रक्तदान का सर्टिफिकेट भी दिया गया। उन्होने कहा कि आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाते रहेंगे।
इस मौके पर रांची मण्डल के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने समारोह का संचालन किया। कुल 47 इकाई रक्त संकलन कर रिम्स के ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। इस अवसर पर रिम्स ब्लड बैंक के डॉ के के सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ उपस्थित थे। सहायक कार्मिक अधिकारी मो अबरार, श्री एस पी राऊत एवं वोलंटरी ब्लड डोनर एसोशिएशन के सचिव श्री विजय गांगुली भी इस मौके पर उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment