पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा रक्तदान पखवारा
1 अक्टूबर को राज्य के 31 रक्त संग्रह केन्द्रों से 1001 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह
राज्य एड्स नियत्रंण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजीव रंजन ने कहा कि पूरे राज्य में 1 अक्टूबर से रक्तदान पखवारा कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के विभिन्न रक्त संग्रह केन्द्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं । यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा। पखवारा के पहले दिन राज्य के 31 रक्त संग्रह केन्द्रों से 1001 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। उन्होंने इस अवसर पर रक्त दान कर कहा कि रक्त दान करने से गर्व की अनुभूति हो रही हैं।
समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजीव रंजन ने कहा कि 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी जिला और ब्लड बैंकों को सूचित किया जा चुका है। इस दौरान 50 हजार यूनिट रक्त संग्रह की योजना है।
Comments
Post a Comment