पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
सीआरपीएफ जवान दुर्गेश कुमार सिंह स: जीवन ज्योत संस्थापक ने अपने ही जीवन ज्योत स्वयंसेवी संस्था के सदस्य मिथलेश कुमार सिंह के पिताजी को रक्तदान कर जीवन दान देने का प्रयास किया है आपको बताते चले की सीआरपीएफ जवान दुर्गेश कुमार सिंह का यह छठा रक्तदान है देश सेवा के साथ निरंतर गरीब असहाय जरूरतमंद के लिए कार्य करने का अक्षम शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में यह पलामू क्षेत्र के लिए जाने जाते हैं इनके द्वारा जीवन ज्योत स्वयंसेवी संस्था का स्थापना किया गया है जो निरंतर गरीबों के हित के लिए कार्य कर रहा है इस स्वयंसेवी संस्था का पहचान एकता अखंडता को बनाए रखना है संस्था के सभी सदस्य योद्धा की भांति निरंतर कार्य कर रहे हैं इसका लक्ष्य 5 वर्षों में संपूर्ण झारखंड में असहाय गरीब जरूरतमंद के लिए अधिक से अधिक मदद पहुंचाना है साथ ही दुर्गेश सिंह ने यह कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करें रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता है इससे दूसरे को जिंदगी मिलती है साथ ही जो व्यक्ति रक्तदान करता है वह स्वस्थ भी रहता है क्योंकि रक्तदान करना हिर्दय के लिए वरदान साबित होता है इसलिए रक्तदान अवश्य करें और सामाजिक पहलुओं में युवा संगठित हो और बढ़ चढ़कर सामाजिक पहलुओं में पहल करें ताकि हम एक दूसरे का रक्षक बन सके उपस्थित संस्था के संचालक चिंटू दुबे , सदस्य इश्तियाक अंसारी
Comments
Post a Comment