पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रक्तदान जीवनदान के समान है - धीरज मिश्रा, आरम्भ फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्त के जरूरतमंदों को किया रक्तदान
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पलामू जिला मे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाकर जरूरतमन्दों को जनसहयोग करने वाली सामाजिक संस्था आरम्भ फाउंडेशन के सदस्य शिवम सिंह ने डालटनगंज सेवा सदन में भर्ती तोलरा निवासी रीमा देवी जी के लिए B + (पॉजिटिव)
एवं गढ़वा निवासी सुमन चौबे के लिए AB -(निगेटिव) रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी प्राप्त होने पर अविनाश श्रीवास्तव ने रक्तदान किया।
वर्षों से रक्तदान महादान जागरूकता अभियान के माध्यम से रक्त के सैकड़ो जरूरत मन्दों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर चुके पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सह पेशे से पारा शिक्षक डालटनगंज निवासी धीरज मिश्रा द्वारा आरम्भ फाउंडेशन के संस्थापक अमन पांडेय से रक्त के जरूरत मन्द मरीज रीमा देवी और सुमन चौबे के लिए रक्तदाता उपलब्ध कराने का आग्रह पर श्री पांडेय ने त्वरित संज्ञान लेकर अपने संस्था के सदस्यों शिवम सिंह और अविनाश श्रीवास्तव से रक्त दान करवाकर रक्त के जरूरतमन्दों को रक्त उपलब्ध कराया।
धीरज मिश्रा ने बताया कि अक्सर यह देखने को मिलता रहा है कि रक्त के जरूरत मन्दों को उनके परिजनों द्वारा रक्तदान न करते हुए अन्य लोगो से रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाता है जो कि अत्यंत दुःखद बात है । ऐसी परिस्थिति में रक्त के जरूरतमंदों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है । रक्तदान करने से स्वास्थ्य में कोई खराबी नही आती , नए ब्लड का निर्माण होने से शरीर मे स्फूर्ति आती है । रक्तदान करना पुण्य का काम है ।
आरम्भ फाउंडेशन के माध्यम से अब तक सैकडों रक्त के जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है ।
रक्तदान के अवसर पर अवसर पर मुकेश तिवारी ,धीरज मिश्रा ,विपुल दुबे उपस्थित होकर अविनाश श्रीवास्तव, शिवम सिंह का हौसला अफजाई किया ।
Comments
Post a Comment