Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
पलामू - पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन, नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानन्द पाठक हुए शामिल,सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि झारखण्ड सरकार के द्वारा जलापूर्ति को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई है ,मेदिनीनगर में PHED बिभाग के द्वारा जलापूर्ति की योजनाएं बनाई गई है,JUIDCO ने कार्य की योजना बनाई और Asian Development Bank ने इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई है,161 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और दो वर्ष में कार्य पूरा किया जाएगा, इस योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लान , इंटेक वाल,Esr जलमीनार बनेंगे ,और नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डो तक जलापूर्ति की जाएगी ।विज्ञापन

Comments