पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
गांव के लोग मजबूत होंगे तो गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, गरीबी दूर होगी और देश आगे बढ़ेगा
मनरेगा आयुक्त पहुचें पलामू के हुसैनाबाद प्रखंड के पथरा पंचायत, स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
चनकार कस्तूरी गांव में लगे आम वागवानी का किया निरीक्षण, कहा पथरा पंचायत से बदलाव की शुरुआत करें लोग
मनरेगा योजना से गांव की प्रगति होगी। गांव के ग्राम सभा में सारी शक्ति है। अतएव ग्रामसभा को समाज के प्रति उत्तरदायी, जवाबदेह एवं पार्दर्शी होकर योजनाओं का चुनाव करना होगा। मनरेगा के असली मालिक गांव के लोग हैं। ग्रामसभा में वैसी योजनाओं का चयन करें, जो आपके सामुदायिक फायदे की हो। काम की मांग करें और मन लगाकर काम करें। मनरेगा की सफलता तभी है जब गरीबी दूर होगी। यह बातें मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रीपाठी ने कही। वे आज पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के पथरा पंचायत भवन में स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मनरेगा आयुक्त ने पथरा पंचायत के ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि मनरेगा एक रिसोर्स है। प्राथमिकता क्रम के साथ योजनाएं बनाएं। जागरूक होकर गांव को बदलें। जागरूक नहीं रहेंगे तो हक मारने के लिए दूसरे लोग तैयार रहते हैं। योजना में बिचौलियागिरी नहीं होने दें। योजना चयन और काम करने में अन्याय नहीं करें। गांव के लोग मजबूत होंगे तो गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, गरीबी दूर होगी और देश आगे बढ़ेगा। अपने गांव के लिए त्यागी बनें, स्वार्थ की भावना को समाप्त करें। प्रतियोगिता एक दूसरे को खुशी देने, गांव की प्रगति लाने में हो तो अच्छी है।
मनरेगा आयुक्त ने तीन चीजों पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि गांव में समय से निवेश करें, गांव को संगठित/एक करें और लोक शिक्षण का कार्य करें। इन तीन से गांव की प्रगति होगी और समस्याएं दूर होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामसभा को अच्छा बनायें। गलत नहीं करें और गलत नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि गांव के माहौल को बदलें। ठेकेदारी के लिए दौड़ लगाने के बजाए दूसरों को निःस्वार्थ भाव से सेवा करने, कुछ अलग और नया देने की चाहत रखें। मानदेय के लिए नहीं सोचें। मनरेगा आपकी योजना है और अपनी योजना में 194 रूपये मिल रही है। मनरेगा आयुक्त ने कई प्रेरणादायी कहानियां और उदाहरण देकर ग्रामीणों को जागरूक व प्रेरित किया, ताकि लोग मनरेगा योजना का लाभ लेते हुए खुद और गांव का विकास/प्रगति कर सकें। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को सुनते हुए जागरूक होने की अपील की और ग्रामसभा को सुदृढ़ करने पर बल दिया। कहा कि आप जागरूक होगें तो गांव की दशा-दिशा बदल जायेगी।
उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा मनरेगा योजना का लाभ लें। इसमें अपने गांव-घर में काम करने का मौका मिलता है। काम की कमी नहीं है। योजनाओं के चयन में सामने आयें और ग्रामसभा को जागरूक करते हुए योजना चयन में इमानदारी बरतें। उन्होंने कहा कि काम देने के लिए पूरा प्रशासनिक महकमा लगा है। जॉब कार्ड नहीं हैं तो बनवायें और काम की मांग करें। गांव/घर में काम मिलेगी तो घर से बाहर दूर नहीं जाना पडे़गा। पारिवारिक सदस्यों से दूर नहीं रहना पड़ेगा। काम देने के लिए पूरी प्रशासनिक टीम लगी है, गांव के लोगों को आगे आना होगा।
इसके पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी जय बिरस लकड़ा ने अतिथियों एवं स्थानीय लोगों का स्वागत किया। जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विमलेश शुक्ला ने भी मनरेगा योजना पर प्रकाश डाला।
मनरेगा आयुक्त ने 5 एकड़ में लगे आम बागवानी का किया निरीक्षण
मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी ने पथरा पंचायत के चनकार कस्तूरी गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों द्वारा 5 एकड़ में लगाए गए आम बागवानी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हैंड होल्डिंग की कमियों को दूर करने, कैंप लगाकर मनरेगा के लाभुकों का जॉब कार्ड में सुधार करने और नए जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं आम पौधारोपण में दो पौधों के बीच की दूरियां और निश्चित गड्ढा नहीं खोदे जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को पौधे की देखभाल ठीक से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पथरा पंचायत के लोग बदलाव की शुरुआत करें उन्होंने ग्रामीणों को तत्काल ग्राम सभा आयोजित कर योजनाएं तैयार करने की भी अपील की। इस पंचायत में 720 लोगों का मनरेगा में वर्क डिमांड आया है। यहां मंजू पासवान, बसंती देवी, जनता देवी, राजकली देवी एवं बबीता देवी ने मिलकर आम की बागवानी की है।
कार्यक्रम व निरीक्षण में मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जय बिरस लकड़ा, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विमलेश शुक्ला, सीएसओ मृत्युंजय, डीआरपी के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन आश्रिता तिर्की, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर, श्वेताभ, पीओ दीपक कुमार, एपीओ सुधीर कुमार, संजय कुमार, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment