पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
लाइनमेन बच्चन सिंह व करमू सिंह ने साजिश के तहत बिजली के पोल पर चढ़ाकर जला दिया।
मृतक कुणाल शर्मा के परिजनों ने पाँकी विधायक डॉ शशिभूषण से मिलकर न्याय की गुहार लगाए।
पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बिदरा गांव निवासी कुणाल शर्मा पिता सहेंदर शर्मा को एक साजिश के तहत इस क्षेत्र के लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह ने बिजली के पोल पर चढ़ाकर जला दिया। यह आरोप कुणाल शर्मा के पिता सहेंद्र शर्मा ने लगाया है। मृतक कुणाल के परिजनों ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ शशि भूषण मेहता से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह के अधीन उनके पुत्र कुणाल शर्मा बिजली मिस्त्री का काम करते थे। बिदरा बहेरा गांव में बिजली की आपूर्ति बंद था। दिनांक 9 मई 2021 को लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह ने एक साजिश के तहत कुणाल शर्मा को यह कहकर बिजली के पोल पर चढ़ा की लाइन काट दिया गया है। पोल पर चढ़कर लाइन बना दीजिए। कुणाल शर्मा जैसे ही पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था इसी बीच लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह अचानक लाइन जोड़ दिया। जिससे कुणाल शर्मा बिजली के पोल ही तड़प तड़प कर मर गया। मृतक कुणाल के पिता ने विधायक से न्याय दिलाने की गुहार लगाया है। इधर विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने बताया कि लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह के द्वारा दो साल के अंदर तीन अन्य लोगों को इसी तरह जान लिया गया है। लेकिन आज तक प्राथमिकी दर्ज भी नहीं हुआ है।विज्ञापन
और न विभाग के द्वारा कोई सहायता मिला। इसके अलावा बिजली पोल नौडीहा टू स्थित सिरम गांव निवासी कलाम मिस्त्री को जला दिया गया। मगर कलाम बच गया। गोंगों - पगार निवासी रामगती भुइयां पिता सीताराम भुइयां , तरहसी थाना के गुरतुरी निवासी कमेश मिस्त्री पिता भजन मिस्त्री को इसी तरह बिजली के पोल पर चढ़ाकर जला दिया गया है। और न जाने कितना लोगों की जान लेगा। विधायक डॉ मेहता ने बताया कि लाइन मेन बच्चन सिंह व करमू सिंह आठ दस लोगों को बिजली लाइन मरम्मत कराने के लिए रखा है। जो गैरकानूनी है। विधायक ने बताया कि घटना दुखद है। इस मामले को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता , जीएम व एसी से मिलकर दोषी लोगों पर कार्रवाई व पीड़ित परिवार को उचित मुवाजवा व एक परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग किए हैं। और लाइन मेन को हटाने के लिए लिखा गया है। लेकिन दोनो पर कार्रवाई नहीं किया और हटाया गया। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। दोनों पर हत्या की मुकदमा चलाने की मांग किया है।
Comments
Post a Comment