पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना में राशि गबन करने के आरोप में पांकी के तत्कालीन नाजिर पर दर्ज किया गया एफआईआर
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नाजिर सुनील कुमार को किया गया निलंबित,विभागीय कार्रवाई भी होगी
सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 में पांकी प्रखंड के तत्कालीन नाजिर सुनील कुमार के द्वारा ₹ 713760 की राशि सरकारी राजकोष में जमा नहीं करने पर उपायुक्त पलामू के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा उक्त मामले की जांच कराए जाने पर पता चला कि नाजिर द्वारा उक्त पूरी राशि का गबन कर लिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी द्वारा उपायुक्त महोदय से प्राथमिकी दर्ज किए जाने की अनुमति मांगी गई थी जिसके आलोक में उपायुक्त द्वारा तत्कालीन नाजिर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया.नाजिर को निलम्बित कर उनपर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.विदित हो कि इसी प्रकार लेसलीगंज एवं विश्रामपुर के तत्कालीन नाजिर द्वारा भी सरकारी राशि गबन किए जाने का मामला संज्ञान में आया है जिसपर कार्रवाई किया जाना है.इस मामले पर कई प्रखण्डों के तत्कालीन बीडीओ पर भी प्रपत्र-क गठित कर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा.विज्ञापन
Comments
Post a Comment