पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप
मेदिनीनगर : एआईएफएफ के जिलाध्यक्ष सह जीएलए कॉलेज के छात्र सुजीत कुमार पाण्डेय ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर के कुलपति डॉ रामलखन सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोप लगाया है की तीन वर्ष का पाठ्यक्रम चौथे वर्ष तक पुरा नही किया गया है और यह जानबूझ कर किया गया है और छात्र जब अपनी बात रखते हैं तो मुझे विश्वविद्यालय से बाहर फेंकवा देने की धमकी दी जाती है आवेदन में श्री पांडेय ने कहा की परीक्षा नहीं होने के कारण डिग्री विहीन हूं और नियोजन नहीं हो पाया जिससे की अनुमानित छः लाख का नुक़सान हो चुका है ।विज्ञापन
श्री पांडेय ने बताया की अभी हजारों छात्र विश्वविद्यालय के गलत नितीयों के लिए कानून की शरण लेंगे इसकी शुरुआत मैंने कर दी है श्री पांडेय ने बताया की परीक्षा दे चुके छात्रों को भी सुनियोजित तरीके से अनुपस्थित कर के फेल कर दिया जा रहा और विद्यार्थी विवि का चक्कर लगा रहे ,वही कोविड गाइडलाइन में सभी शैक्षणिक कार्य ऑनलाइन करने है लेकिन पढ़ाई के लिए बहाना करने वाले पदाधिकारी इंटरनल और प्रैक्टिकल के नाम पर महाविद्यालयों में छात्रो को बुला रहे जीस पर जिला प्रशासन संज्ञान ले और तमाम दोषियों पर नेशनल डिजास्टर एक्ट के उलंघन हेतू कारवाई करें साथ ही बोला की हम विद्यार्थी विश्वविधालय में नहीं जा सकते तो क्या वो तो हमारे पास आ सकते हैं, छात्रों के मुद्दे पे कोर्ट में मिलेंगे और सवाल करेंगे कुलपति से
Comments
Post a Comment