पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सिमरिया : प्रखंड के सबानो पंचायत के वार्ड सदस्य उर्मिला देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास में पुराना घर को जियो टैग कर पहला और दूसरा क़िस्त निकासी करने का शिकायत की है। वार्ड सदस्य लिखित आवेदन में कहा है कि पंचायत के गोवा कला गांव निवासी बिल्सी देवी पति तुलसी साहू आवास का रजिस्ट्रेशन संख्या JH 2053047 और सिकंदर कुमार पिता गिरधारी साव आवास रजिस्ट्रेशन संख्या JH 2052913 का जियो टैग पीएसएस केदार साहू के द्वारा किया गया।और जियो टैग के माध्यम से पीएम आवास का दूसरा किस्त का भुगतान किया जा चुका है। जो कि नियम संगत के अनुसार गलत है। वार्ड सदस्य ने बीडियो से जांच कर पीएसएस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पीएसएस का कहना है कि वार्ड सदस्य के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरी ओर बीडियो अमित मिश्रा ने कहा कि वार्ड सदस्य ने आवेदन दिया है। मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment