Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सीडब्ल्यूसी ने की नाबालिग आरोपियों और पीड़ित को मदद दिलाने की पहल

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793
सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में दो महिला और एक नाबालिग बच्चे के साथ डायन बिसाही के आरोप में निर्वस्त्र कर की गई मारपीट की घटना में सीडब्ल्यूसी ने दो अन्य नाबालिग आरोपियों को मदद पहुंचाने की पहल की है। सीडल्ब्यूसी के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ दूबे ने उक्त बाबत जरूरी कदम उठाने के लिए डीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि उक्त कांड में दो आरोपी नाबालिग हैं। वहीं पीड़ित भी नाबालिग है। ऐसे में इन्हें विधि सम्मत मदद की जरूरत है।

मालूम हो कि मामला संज्ञान में आने के बाद चाइल्ड लाइन गढ़वा ने भी मामले में जांच कर प्रतिवेदन सीडब्ल्यूसी को सौंपा है। उक्त प्रतिवेदन में दो आरोपी और एक पीड़ित को नाबालिग बताया गया है। वहीं पुलिस की रिपोर्ट में किसी नाबालिग का उल्लेख नहीं है। पुलिस रिपोर्ट में आरोपी बली रजवार की बेटी रूपा कुमारी की उम्र 20 वर्ष और उसकी बहन की उम्र 19 वर्ष बताया गया है। वहीं सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में रूपा की उम्र 16 साल और सुनिता की उम्र 17 साल बतायी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित गांव में तत्काल जागरूकता अभियान चलाने के लिए डीएलएसए को भी लिखा गया था। चाइल्ड लाइन की ओर से प्राप्त प्रतिवेदन डीसी को भी भेजा गया है। अध्यक्ष ने अनुरोध किया है कि मामले का अनुसंधान किसी वरीय पदाधिकारी से करायी जाए। जेजे एक्ट में नाबालिग अभियुक्तों और पीड़ितों को राहत दिलाए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण को हम सिर्फ घटना के तौर पर नहीं देख सकते। यहां लोगों में जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम चलाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Comments