पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजगढ़ा गांव स्थित अलग-अलग कुएं से महिला और उसके दो बच्चों का शव शुक्रवार की देर रात बरामद किया गया। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
मरने वालों में आशीष पांडे की पत्नी सोनी देवी (25) और 5 साल की पुत्री समृद्धि कुमारी और 3 साल का बेटा सर्दशी कुमार शामिल हैं। दरअसल, गुरुवार को ही महिला के पति ने थाना में पत्नी और दोनों बच्चों के गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने ससुर ब्रजकिशोर पांडे और जेठ श्रीकांत पांडे और पति आशीष पांडे से पूछताछ शुरू की। उनकी निशानदेही पर उनके घर के सामने कुएं से दोनों बच्चों का शव मिला। वहीं, पास ही दूसरे कुएं से सोनी देवी की लाश भी बरामद की गई। उनका कहना है कि सोनी देवी ने घर में झगड़ा के बाद बच्चों संग कुएं में कूद जान दे दी।
इधर, घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकता है। वहीं, सोनी देवी के परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर है। मायके वालों ने बताया कि सोनी को ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
Comments
Post a Comment