पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
पाकी प्रतिनिधि
आइसा नेता त्रिलोकी नाथ, विवेक कुमार,अविनाश रंजन, और तरूण कुमार सहित अन्य 10 लोगों पर मजदुर किसान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा झूठा मुकदमा के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने सगालीम बाजार से सगालीम बस स्टेंड तक रोषपूर्ण मार्च किया. मार्च का नेतृव विकाश कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने किया।
छात्रों ने कहा कि आइसा लोकतान्त्रिक संगठन हैं और लोकतंत्र पर भरोसा रखती हैं।
आइसा लोकतान्त्रिक तरीके से पांकी में छात्रवृत्ति कटौती,फीसवृद्धि,और सीट कटौती सहित अन्य छात्रों के सवालों पर लागतार संघर्ष करते रही हैं।
21अगस्त को छात्रवृत्ति के संदर्भ में आइसा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार प्रिंसिपल से बात करने कॉलेज गए थे।
मालूम हो कि पिछले वर्ष कई छात्रों का छात्रवृति कॉलेज की वजह से नही मिला है,जब इस पर विवेक कुमार बात करने लगे तो प्रिंसिपल गाली गलौज करने लगें। बोले तुम भुइयां लोग आइसा के साथ जाके ज्यादा हीरो बन गए हो चुपचाप यहां से निकल जाओ,पैसा नहीं हैं तो कमा के पढ़ो ,नही तो मारते मारते पुलिस में डलवा दूंगा। जब आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ,इसका प्रतिरोध किए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की करने लगें।विज्ञापन
इसके बाद प्रिंसिपल उल्टा आइसा के साथियों पर केस कर दिया गया और प्राचार्य द्वारा परीक्षा बाधित करनें व मारपीट का आरोप लगाया हैं। जरा सोचिए छात्रों को बेहतर शिक्षा,सबको शिक्षा और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आइसा लागतार संघर्ष करते रहीं हैं तो दुसरी तरफ छात्रों का भविष्य खराब के लिए परीक्षा बाधित करेगी?
कॉलेज के प्राचार्य लागतार झूठा आरोप लगाते रहे हैं और विवादित रहे है कई अभिभावकों से झगड़ा रहा हैं.हो सकता है जनता का गुस्सा का शिकार हुए हो।
प्राचार्य छात्रों के सवालों को कूचने के लिए आइसा नेताओं पर झूठा आरोप लगाया जा रहा हैं।
मार्च के माध्यम से छात्रों ने मांग किया कि आइसा नेताओं पर लगे झूठा मुकदमा वापस लो।
प्राचार्य को बर्खास्त किया करो।
फीस वृद्धि वापास लो और छात्रवृत्ति बोनाफाइड को निशुल्क करो।
मौक पर पंचम जी,अनुज जी, नासीफ,साजीद,आकाश अनिता, ललित आकांक्षा, प्रिया सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment