पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भाजपा नेता सह पूर्व आईटी सेल एवं मीडिया इंचार्ज अंकित दुबे ने हेमंत सरकार पर नए नियुक्ति नियमावली के जरिए,तुष्टीकरण करने,हिंदी राजभाषा का अपमान करने और पलामू, गढवा,समेत अनेक छेत्रों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है!राज्य सरकार ने पूर्व नियमावली को परिवर्तित करते हुए मुख्य परीक्षा से हिंदी के विकल्प को समाप्त कर दिया है।यह न बल्कि राज्यभासा का अपमान है बल्कि इससे लाखो छात्रों के भविस्य पर भी असर पड़ेगा,आखिर मुख्य परीक्षा के जरिए ही छात्रों का विभिन्न पदों के लिए चयन होता है और इसकी रैंकिंग तय होती है।राज्य सरकार बहुसंख्यक विरोधी मानसिकता से कार्य कर रही है और सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण के कारण ऐसा कदम उठा रही है।आज २२:३० से ही ट्विटर पर #Hindi_In_JSSC ट्रेंड के जरिए हेमंत सरकार को चेतावनी दे डाली की कैबिनेट के निर्णय को बदले नही तो अपना इस्तीफा तैयार रखे
पलामू प्रमंडल के युवाओं को अपना हक लेने आता है सड़क से ले कर विधानसभा तक उग्र आंदोलन होगा । ट्रेंड में पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक समेत पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला,राहुल दुबे,राहुलदेव,रागिनी राज मालाकार,दीक्षा तिवारी,मोनिका,कमलेश पांडे मनीष,आशीष सिन्हा,अभिषेक दुबे,विनीत पांडे,सुधाकर सिंह,समेत पूरे झारखंडवासियों ने ट्रेंड पर सपोर्ट किया।
अंकित ने कहा भाजपा सरकार इस तुगलकी निर्णय के खिलाफ जन जागरण अभियान और आंदोलन चलाएगी जिसकी रूपरेखा शीर्ष नेतृत्व तय करेगी।
Comments
Post a Comment