पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
श्री जितेंद्र कुमार हाजरा पर माफियाओं की मिलीभगत से 15 हेक्टयर से ज्यादा वनभूमि में लगभग 535 पेड़ों का अवैध पातन करने का आऱोप है
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. उनके खिलाफ माफियाओं की मिलीभगत से 15 हेक्टयर से ज्यादा वनभूमि से लगभग 535 पेड़ों का अवैध पातन करने का आऱोप है.
आऱोपी पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई
श्री जितेंद्र कुमार हाजरा, वन क्षेत्र पदाधिकारी के खिलाफ कई और मामलों में विभागीय कार्रवाई की गई. इसके अंतर्गत जराईकेला पूर्वी लौंगिग प्रक्षेत्र में पदस्थापन के दौरान उनके खिलाफ एक वेतनवृद्धि पर असंचायक प्रभाव से रोक और निंदन की कार्रवाई की गई थी. वहीं खूंटी वन प्रमंडल के गिरगा वन प्रक्षेत्र में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रहने के दौरान 22,53,416 रुपए गबन एवं दुरुपयोग के आरोप में निलंबित करने के साथ दो वेतनवृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक लगाने के अलावा 11,26,708 रुपए की वसूली की गई थी. वहीं, गिरगा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के दौरान ही उनके खिलाफ 1,28,736 रुपए का फर्जी व्यय बनाकर सरकारी राशि का गबन करने का आरोप प्रतिवेदित है.
Comments
Post a Comment