पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
साइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. कंपनी का कार्यालय रोस्पा टावर में था, लेकिन ठगी के बाद इसे बंद कर दिया गया है।
इस मामले में पिस्का मोड़ हेसल निवासी विकास कुमार दुबे की शिकायत पर कंपनी के प्रमुख बृजमोहन सिंह, दिनेश प्रमाणिक व सुंदर लाल साहू के अलावा अन्य के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विकास के अनुसार, उसने कंपनी में करीब 17 लाख रुपये निवेश किया था. लेकिन, जब 16 अक्तूबर को पैसे की मांग की, तो बृजमोहन ने इनकार कर दिया।
प्राथमिकी के अनुसार कंपनी द्वारा एक स्कीम झारखंड में चालू की गयी थी. स्कीम के तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी पसंद का वाहन कंपनी में बुक कराता है और आधी कीमत कंपनी में जमा कराता है, तो कंपनी 90 दिनों के अंदर वाहन उस व्यक्ति को उपलब्ध करायेगी. उसी प्रकार एक प्लॉट खरीदने पर एक प्लॉट मुफ्त में देने, जेवरात में 50,000 रुपये निवेश करने पर 90 दिन में 1,50,000 के जेवरात देने का प्रलोभन दिया गया था. ठगी के शिकार अधिकतर लोगों ने कंपनी में जमीन और वाहन के नाम पर निवेश किया था।
Comments
Post a Comment