पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रघुवर दास सबसे बड़े एवं महंगा डांस क्लब और कसीनो में से कौन सा निवेश ढूंढ के लाए:सुप्रियो भट्टाचार्य
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
बड़ी खबर : झामुमो का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बड़ा हमला, कहा- सरकार के पैसो से रघुवर दास वहां गए थे, जहां दुनिया का सबसे बड़ा डांस क्लब और कैसिनो है, रघुवर दास बताये कि वे दुनिया के सबसे महंगे डांस क्लब में कौन सा निवेश लाने गए थे :
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बड़ा हमला किया है. झामुमो ने पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से पूछा है कि रघुवर दास सरकारी पैसों से दुनिया के सबसे बड़े डांस क्लब में कौन सा निवेश लाने गए थे.
झामुमो ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए तो सबसे ज्यादा तकलीफ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को हुई. पर वे भूल गए कि राज्य में जब पांच साल तक उनकी सरकार रही तो वे (रघुवर दास) हर हफ्ते सरकारी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर अपने निवास स्थान तक जाते थे.
झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पांच साल में रघुवर दास एक बार भी सड़क मार्ग से जमशेदपुर नहीं गए. यहीं नहीं, इस दौरान नागपुर से लेकर पटना और रायपुर से लेकर दिल्ली तक की यात्रा में चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया. वे यह भी भूल गए.
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास सरकार के पैसे से लास वेगास गए थे. वहां दुनिया का सबसे महंगा डांस क्लब और कैसिनो है. वे वहां कौन सा निवेश लाने गए थे. रघुवर दास को ये बताना चाहिए.
मोमेंटम झारखंड में रांची से खेलगांव के लिए 78 उड़ानें भरी गयी. क्या यह रघुवर दास के ईमान के पैसे से थी.
मुख्यमंत्री कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली गए.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दर्द है कि वे झारखंड भवन क्यों गए. वहां उनका डेजिगनेटेड आवास है. क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह कैफियत देनी पड़ेगी कि वे कहां ठहरेंगे.
दिल्ली दौरे के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने भारत सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की और सार्थक बातचीत की.
जब डीवीसी का गठन हुआ था तब उसमें झारखंड की 33 फीसदी हिस्सेदारी थी. उसमें झारखंड का अरबों रूपये का पूंजी फंसा हुआ है. ऐसे गंभीर मुद्दों पर वार्ता के लिए सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली गए थे.
राज्य की प्रगति और खुशहाली भाजपा को मंजूर नहीं है. भाजपा को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए.
बाबूलाल दुबई से लेकर थाईलैंड और बाली से लेकर सिंगापुर जा चुके है :
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दुबई से लेकर थाईलैंड और बाली से लेकर सिंगापुर जा चुके है. बाबूलाल मरांडी को अपना पासपोर्ट सार्वजानिक करके बताना चाहिए कि उनका डेस्टिनेशन क्या था. विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रघुवर दास राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ने की बात कहते है. जबकि रघुवर दास के शासन काल में कोर्ट परिसर में घुसकर हत्याएं होती थी. मुख्यमंत्री आवास के गेट से अगवा कर हत्याएं होती थी.
2019 में जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे, तो राज्य में नक्सली हिंसा की 134 घटनाएं हुई, जबकि हेमंत सरकार के कार्यकाल में 2020 में नक्सली हिंसा की संख्या घटकर 127 रही. इसी अवधि में रघुवर सरकार में 38 एनकाउंटर हुए, जबकि हमारी सरकार में 50 हुए. वहीं रघुवर सरकार में मॉब लिंचिंग की 12 घटनाएं हुई.
Comments
Post a Comment