पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
उंटारी रोड़
चन्देश कुमार मेहता
उंटारी रोड प्रखंड के जोगा पंचायत के बिरजा गाव टोला बसरिया के जनवितरण प्रणाली विक्रेता जगु चौधरी अनुज्ञप्ति संख्या 18/91 का है, समूह पर कार्डधारियों का आरोप है कि कोरोना काल में सरकार जो फ़्री राशन दे रही है डीलर उसमे जम कर मनमानी कर रहे हैं, ज्ञात हो कि कोरोना में प्रती व्यक्ती दो यूनिट राशन वितरण करना है जिसमें एक फ़्री और एक पैसे से, डीलर पैसे वाला राशन तो देते है परन्तु फ़्री वाला राशन नहीं देते और फ़्री वाला देते हैं तो पैसे वाला नहीं देते, वहीं इस संबंध में ग्रामीणों से बात करने पर ग्रामीण सुर्यनाथ चौधरी, बिनोद प्रजापति, संजय गुरुजी, विमल चौधरी,अशोक चौधरी, जयराम चौधरी, भोला चौधरी, मनोज चौधरी, के साथ साथ दर्जनों लोगों ने बताया कि दोनों राशन मांगने पर डीलर जगु चौधरी के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी भी दिया जाता है, वहीं कार्डधारियों ने बताया कि पहले भी डीलर पर कई बार गबन का आरोप लगा है, परंतु इसके विरुद्ध नहीं क्षेत्र के कोई प्रतिनिधि नही उचित कार्रवाई करते है, दुकान सपेंड भी हुआ परन्तु अधिकारियों कि मिलीभगत से डीलर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है, कार्डधारी विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि एक माह का राशन दे कर दोनों माह का भर दिया है, इस संबंध में डीलर से फोन से बात करने पर डीलर बात को घुमाने लगते है और अपना बचाव करते हुए बोलते है कि सब डीलर तो ऐसे ही देते है, ऊपर से मिला नहीं है मिलता है तो दे देंगे। डीलर के मामानी और अभद्र भाषा का प्रयोग से ग्रामीणों ने एक जुट होकर बैठक किया जिसमें निर्णय लिया गया कि डीलर जगू चौधरी के विरूद्ध कानूनी करवाई किया जाए,विज्ञापन
Comments
Post a Comment