पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंडी संस्कृति व आदिवासी समुदाय के सबसे बड़ा त्योहार कर्मा है। बड़े ही धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है पर मामूली लापरवाही बड़ा गम में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ लातेहार जिला के बालूमाथ थाना शेरेगड़ा पंचायत के बुकरू गांव में कर्मा डाली विसर्जन के दौरान सात बेटियों की मौत जलस्रोत में डूबने से हो गई। बहुत ही दुःखद घटना है जो नहीं होना चाहिए था। यह ख़बर ज्योहीं अविनाशदेव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार के कानों तक पहुंची बालू के भीत की तरह भरभरा कर गिर पड़े। साथ खड़े प्रत्यक्षदर्शियों को कुछ पल के लिए कुछ समझ में नहीं आया।विज्ञापन
संभाला गया, कुछ पल बाद अविनाशदेव ने कहा सात बेटियों की मौत मुझे मर्माहत कर दिया सामने से अंधेरा छा गया। होना भी लाज़मी था इक्कीस प्रखण्ड अठारह दिन साढ़े चार सौ किमी की पद यात्रा,पैर में छाले इन बेटियों के लिए ही तो अविनाशदेव ने किया था? तत्काल अविनाशदेव को चिकित्सक के पास ले जाया गया जहाँ जांचोपरांत निम्न रक्तचाप बताया गया। अविनाशदेव दे कहा इन दिवंगत बेटियों के प्रति गहरा शोक संवेदना ब्यक्त करता हूँ। पीड़ित परिवार को प्रकृति दुःख सहने की क्षमता प्रदान करे। परिवार प्रशासन के लोग से साग्रह सुझाव रहेगा ऐसे मौकों पर हम सबको भी सचेत रहने की जरुरत है ताकि अप्रिय वारदात होने से बचा सकें। सरकार से विनम्र अपील होगा पीड़ित परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने की कृपा करें ताकि संबल मिल सके।
सात मृतकों में तीन मृतका आपस में बहन है और अकलू गंझू की बेटी है।
मृतकों का नाम
1. रेखा कुमारी, 18 वर्ष
2. लक्ष्मी कुमारी, 8 वर्ष
3. रीना कुमारी, 11 वर्ष (तीनों के पिता अकलू गंझू है)
4. मीना कुमारी, 8 वर्ष, पिता लालदेव गंझू
5. पिंकी कुमारी15 वर्ष पिता जगन गंझू
6. सुषमा कुमारी, 7 वर्ष, पिता चरण गंझू
7. सुनीता कुमारी, 17 वर्ष, पिता स्वर्गीय बिफा गंझू
सभी ग्राम शेरेगाड़ा, टोला मननडीह, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार की है।
Comments
Post a Comment