पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के बसना पंचायत स्थित चेचरिया निवासी नन्दू भुईयां उम्र 55 वर्ष को सोमवार की रात कुआ में गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार गांव के ही मुरारी राम के यहां सैकड़ों ग्रामीण द्वारा रात में अरवाही पर्व के रूप में कार्यक्रम मनाया जा रहा था। जहां नंदू भुइयां पूजा पाठ करने वहां पहुंचे थे। जो रात्रि 2:00 बजे पेशाब करने कार्यक्रम स्थल से 20 मीटर की दूरी पर निकले थे। पेशाब करने के क्रम में उन्होंने कुआं में गिर गये जहां उनकी मौत हो गया । ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन नंदु भुइयां के तब तक मोत हो गया था। घटना की सूचना पाकर नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में अंकित परीक्षण के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया जहां देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया ।मृतक के पुत्र अनिल भुइया द्वारा बसना पंचायत के बरवा घाट पर मुखाग्नि कर अंतिम दाह संस्कार किया गया।विज्ञापन
Comments
Post a Comment