पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए पलामू जिले का भारतीय सेना का जवान धीरज कुमार यादव (उम्र 24वर्ष) के शहीद हो जाने की खबर गलत निकली है। आर्मी जवान ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उसका शव रविवार की देर शाम तक उसके पैतृक गांव आने की संभावना है। आपको बता दें कि जवान धीरज कुमार यादव को शहीद बताया जा रहा था। शनिवार तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी, लेकिन रविवार को स्पष्ट हुआ कि जवान की मौत आत्महत्या के कारण हुई। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर के एक स्थानीय न्यूज चैनल ने इस संबंध में खबर प्रसारित की थी।
कुछ अंग्रेजी न्यूज़ के पोर्टल में भी जवान के आत्महत्या से संबंधित खबर प्रकाशित हुई है। इसी बीच रांची के सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवान धीरज कुमार यादव को शहादत नहीं मिली है, बल्कि उसने आत्महत्या कर ली है। उसका शव आज शाम तक रांची आ जायेगा। कल सुबह उसके घर भेजा जाएगा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जवान धीरज कुमार यादव जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुआरा का रहने वाला था। सूचना मिलते ही उसके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आर्मी कॉल पर उसके पिता रामप्रवेश यादव हवाई जहाज से कश्मीर शव लेने गए हैं।
Comments
Post a Comment