पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
नौडीहा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम रिमोला कुजूर की तबीयत शुक्रवार की शाम 3 बजे अचानक बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार एएनएम रिमोला कुजूर ड्यूटी के दौरान कुर्सी से अचानक गिर पडी और बेहोश हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे तैनात स्टाफ के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई और इस बीच लगातार आधे घंटे से एबुलेंस से संपर्क करने की कोशिश की गई पर नहीं हो सका हलात को नाजुक देखते हुए उन्हे निजी वाहन से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल से उन्हें मेदनीनगर रेफर कर दिया गया। एएनएम की गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स भेजा गया। रास्ते मे ही एएनएम रिमोला कुजूर की मौत हो गई। विज्ञापन
वहीं नर्स के आकस्मिक निधन पर नौडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डा० एमडी रजी, शिक्षक तिलक सिंह, पीएचसी के स्टाफ ड्रेसर, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, अनुसेवक ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दे की अस्पताल कैंपस में 108 एंबुलेंस नहीं रहता है बल्कि अस्पताल से 300 मिटर दूर प्रखण्ड कार्यालय के कैंपस में लगा रहता है जिसके कारण एबुलेंस की इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है अगर आज अस्पताल के कैंपस मे एंबुलेंस रहता तो एएनएम को बचाया जा सकता था अब आप ही सोच सकते है जब अस्पताल के स्टाफ को एंबुलेंस की सुविधा समय पर नहीं मिलती तो आम जनता को क्या लाभ मिलता होगा
Comments
Post a Comment