पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
पलामू: पांकी प्रखंड के अंबेडकर चौक स्थित सुनील प्रसाद के तेल मिल में रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे तेल मिल के इंजन की चपेट में आने से ताल पंचायत के मतुली गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, हालांकि घटना के बाद तेल मिल संचालक के द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया जिसके बाद रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई, इधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला सरसों लेकर तेल मिल गई हुई थी इसी बीच वह इंजन की चपेट में आ गई।
Comments
Post a Comment