पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पलामू के विश्रामपुर थाना इलाके में दुर्गा पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब विसर्जन के दौरान पांच युवक कोयल नदी में डूब गए. हालांकि इनमें से चार को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई.
पलामू: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ा गांव में मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ है. कोयल नदी के तेज बहाव में पांच लोग डूब गए. हालांकि चार लोगों को ग्रामीणों ने बचा लियास, जबकि इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. करीब 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ. कहा जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो डूबने के दौरान युवक चिल्लाता रहा, लेकिन डीजे की आवाज के कारण लोग उसकी आवाज नहीं सुन पाए.
नौगढ़ा गांव में दुर्गा पूजा के विसर्जन का जुलूस निकला था. यह जुलूस गांव में कोयल नदी के तट तक गई. मूर्ति विसर्जन के बाद गांव के पांच युवक कोयल नदी में नहाने लगे. नहाने के दौरान उनका पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. डूबने के दौरान पांचों युवक जान बचाने का के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन उनकी आवाज लोगों तक नही पहुंच रही थी क्योंकि तेज आवाज में डीजे बज रहा था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी और सभी बचाने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान ग्रामीणों ने चार युवकों की जान तो बचा ली, लेकिन सम्राट सिंह नाम के युवक को बचाया नहीं जा सका. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर लालगढ़ के इलाके में सम्राट सिंह का शव बरामद हुआ. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. विश्रामपुर थाना की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है.
Comments
Post a Comment