Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पाटन किशनपुर अस्पताल की लापरवाही से गई महिला की जान

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
 पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवाशी सुधीर राम की पत्नी शोभा देवी की मौत मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।जानकारी के अनुशार शोभा देवी के पति सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को डिलेवरी के लिए वह अपनी पत्नी को किशनपुर अस्पताल में भर्ती कराया था।वहाँ के चिकित्सकों ने खून की कमी के बावजूद उसका ऑपरेशन कर दिया।ऑपरेशन के दौरान अधिक ब्लड गिरने से वह गम्भीर हो गयी।इसके बाद किशनपुर के चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुवे उसे मेदिनीनगर सदर में भर्ती कराया जहाँ  इलाज के दौरान शोभा की मौत हो गयी  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है   जानकारी के अनुसार उसके पति सुधीर कुमार ने बताया कि  हम लोग जैसे सदर अस्पताल में आए और भर्ती कराने के पांच से दस  मिनट के   बाद मृत्यु हो गईविज्ञापन

Comments