पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नगरीय सुविधा बहाल करने का मुख्यमंत्री को केंद्रीय मंत्री का पत्र
मेदिनीनगर नगरनिगम में नगरीय सुविधा बहाल करने को लेकर संघर्ष कर रहे पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने एक और जीत दर्ज कर लिया। नगरनिगम की मनमानी टैक्स वसूली के खिलाफ लड़ाई राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचा दी है। दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर से मुलाकात कर पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर समेत नगर निकायों की हालात से अवगत कराया। निकाय से जुड़े नये क्षेत्रों में नगरीय सुविधा बहाल करने के बजाय टैक्स वसूली में जुटी प्रशासन पर लगाम लगाने की मांग की। पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर की जनता के उपर हो रहे अन्याय को जान केंद्रीय राज्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों के हालात को स्वीकार किया, साथ ही दीपक तिवारी की बातें सुन त्वरित संज्ञान भी लिया। और नगर विकास विभाग का जिम्मा रखे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जल्द ही नगरनिगम से जुड़े 14 राजस्व गांवों में नगरीय सुविधा बहाल करने तक हरेक प्रकार के टैक्स वसूली को समाप्त करने का पत्र जारी किया है।विज्ञापन
दीपक तिवारी के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मंत्री कौशल किशोर ने बदहाल आर्थिक व्यवस्था को भी दुरूस्त करने की नसीहत दी है। पलामू के सेवादार दीपक तिवारी के कार्यों को जान केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीठ थपथपाया एवं जनता को सुविधा बहाल कराने में सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान इंडियन रोटी बैंक के स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी ने कहा कि मेदिनीनगर की जनता को हक दिलाने की मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक नगरीय सुविधा का लाभ मेदिनीनगर के हरेक वार्डों तक नहीं पहुंच जाता है। निगम पर हमलावर दीपक ने बताया कि जनता के आंखों में धूल झोंकने वालों पदधारीयों को बेनकाब करना आवश्यक है, जिन्हें अपने पावर, अधिकार एवं कर्तव्य का अता पता नहीं है। जो कुर्सी के घमंड में जनता पर टैक्स का कोड़ा बरसाने पर आमदा है। दीपक तिवारी ने कहा कि फोटो खिंचवाने के बजाय निगम के पदधारी सुविधा बहाल करने एवं नगर को सजाने-संवारने के प्रति संवेदनशील हों तो कोई रूकावट आड़े नहीं आ सकती है। मगर चुनाव जीतने के बाद ये राजनीतिक एजेंडा के तहत गुमराह करने एवं लूट खसोट में लगे हुए हैं। जिनका पर्दाफाश जनता के बीच हो चुका है।
Comments
Post a Comment