पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू: डाल्टेनगंज मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र सुआ पंचायत टोला भुसही के एक कुएं में मछली मारने उतरे दो युवक की दम घुटने से मौत हो गयी। बचाने के क्रम में कुछ युवक बेहोश भी हो गए। उनका इलाज किया गया। मरने वालों की पहचान भुसही निवासी पताली सिंह 37 वर्ष और रामचंद्र चौधरी उर्फ तिलंगी चौधरी 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी सूरजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि एक युवक पहले कुएं में उतरा था। उसके बाद वह बेहोश हो गया। पीछे से बचाने गया दूसरा युवक भी बेहोश होकर दम तोड़ दिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण ऐसी घटना हुई है। पता चला है कि शव को निकालने के लिए उतरे कुछ और लोगों को चक्कर आ रहा था। वे लोग किसी तरह बाहर आ गए। कुआं लाला चौधरी नामक व्यक्ति का है। लाला के कहने पर ही दोनों एक एक करके मछली मारने कुएं में उतर थे। घटना शनिवार सुबह 7:00 बजे की है। महुआ शराब बनाने के लिए कुएं में महुआ को ठंडा करने के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार लाला चौधरी के कुएं में कुछ मछली है। मछली मारने के लिए कुएं का पानी मोटर पंप से सुखाया गया था। कुएं में 1 से 2 फीट तक पानी था। शनिवार की सुबह सबसे पहले तिलंगी चौधरी कुएं में उतरा और अचानक बेहोश होकर गिर गया। तिलंगी को बचाने के लिए पता ली भी कुएं में उतरा और गश खाने लगा ग्रामीणों के अनुसार लाला चौधरी दोनों को मछली मारने के लिए उतारा था। पताली का जब दम घुटने लगा तो उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। तिलंगी का शव नीचे रहने के कारण उसे निकालने में परेशानी हुई। शुरुआत में ग्रामीण और पुलिस शव निकालने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन जब डीएसपी सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने रस्सी और लोहे का सरिया का इस्तेमाल कर शव को किसी तरह 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दावा किया जा रहा है कि दोनों की मौत के बाद कुएं में लटका कर रखा गया महुआ को हटा दिया गया था।
◆ महुआ ठंडा करने के कारण कुएं में बनी गैस.
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। खासकर युवा इस घटना से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद लाला चौधरी ने अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने की। भरपूर कोशिश की आनन-फानन में कुएं में डालडा के कई डब्बे में डालकर लटका कर रखे गये महुआ को बाहर निकाल दिया, जबकि शव निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी और मौके से फरार हो गया। अगर कुएं में महुआ को नहीं रखा जाता तो वह गैस नहीं बनती और गांव के दो युवा बे-मौत नहीं मारे जाते। दोनों मृतक के तीन तीन बच्चे हैं।
◆ लाला फरार, उसके घर से भारी मात्रा में जावा मुहावरा बरामद.
घटना के बाद सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने छानबीन तेज की। ग्रामीणों के आरोप पर थाना प्रभारी ने अंचलाधिकारी जेके मिश्रा के साथ लाला चौधरी के घर की तलाशी ली। दरवाजा बाहर से बंद पाये जाने पर ताला तोड़कर भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया। सारा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद से लाला चौधरी फरार है। ग्रामीणों ने सूचना दी है कि लाला महुआ शराब का कारोबार करता था। उन्होंने बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई है।
◆ दिलाया जाएगा उचित मुआवजा : विधायक आलोक.
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पूरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है। दोनों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर मोदीनगर के पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह समेत कई पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थें।




Comments
Post a Comment