पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण महा अभियान कल 27-02-2021 दिन शनिवार को समाप्त हो गया। इसमे लोगों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चाय वाले से लेकर ठेले वाले, खोमचे वाले, मजदूर, व्यापारी सभी लोग भगवान श्री राम के प्रति अपनी भावनाओं को निधि के रूप में समर्पित किया । कल अंतिम दिन शहरी क्षेत्र में अभियान में कई लोगो ने निधि समर्पण किया। निधि समर्पण कर रहे लोगो ने आस्था के साथ कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण में उनका योगदान लिया जा रहा है यह सौभाग्य की बात है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पलामू विभाग कार्यवाह श्री राजीव सिंह जी ने कहा कि यह अभियान 14 जनवरी 2021 से सुरु हुआ था जो कल 27 फरवरी 2021 को समाप्त हो गया, पलामू प्रमंडल के लगभग 2600 गाँवों में 3500 टोलियां निधि समर्पण महा अभियान में लगी हुई थी। राम मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण में देशभर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता हो इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है।
मंदिर के बाद अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी के रूप में स्थापित होगी। राम मंदिर जन आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। इसे किसी एक धनाढ्य व्यक्ति की जागीर न बनाकर जन-जन का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी रामभक्त - कार्यकर्ताओं एवं समाज के श्रद्धालु बंधुओं का हृदय से अभिनंदन, साधुवाद !
कार्यकर्ताओं का इसलिए क्योंकि उन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा की और बताया कि राम का नाम लेकर वो कठिन से कठिन काम को भी आनंदपूर्वक कर सकते हैं।
समाज का इसलिए क्योंकि उन्होंने भरपूर समर्पण दे कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और बताया कि प्रभु श्रीराम अपने विशाल मंदिर के साथ तो उनके हृदय स्थल में पहले से विराजमान हैं।
इस अवसर पर उपमहापौर मेदिनीनगर राकेश कुमार सिंह मंगल सिंह जी ने कहा कि मंदिर निर्माण में देशभर में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता हो इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया गया इस अभियान में यह प्रयास किया जा रहा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने श्रद्धा भाव के साथ योगदान दे सके उसे भी अनुभूति हो कि राम के काम मे एक ईंट उनकी भी लगी है।
Comments
Post a Comment