पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चैनपुर में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन। मेदिनीनगर, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चैनपुर प्रखंड में बिधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कच्छप ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाएं के बारे में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा की जब तक लोग जागरूक नही होंगे हक अधिकार से बंचित रहेंगे। उन्होंने गांव, गरीब, किसान को समृद्ध बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी ।साथ ही कहा कि कोई भी अगर समस्या हो तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आकर अपनी समस्या रख सकते हैं । अगर आप पात्र होंगे तो समस्याओं का निदान कराने का पूरा कोशिश किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज ने कहा कि विकास बिरोधी नही बल्कि सहयोगी बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोग छोटे छोटे मामले में भी अज्ञानता बस विवाद कर लेते हैं।इससे विकास में बाधा उत्पन्न होता है।उन्होंने कहा कि छोटे मोटे विवाद आपस मे मिल बैठकर निपटाने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जहाँ समस्या है वही समाधान है। मौके पर अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव में जाकर लोगों को कानून के बारे में बताया जा रहा है ।साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी भी ब्यक्ति अब अधिकार से वंचित नहीं रहेगा। इसी उद्देश्य से गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसका आगाज गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय से किया गया है ।उन्होंने कहा कि न्याय पाने में गरीबी अब बाधक नहीं बनेगी ।इस मौके पर मीडियेटर दिनेश चन्द पाण्डेय ने मध्यस्थता के बारे में विस्तार से चर्चा की।कहा कि बर्तमान समय मे मध्यस्थता का रोल काफी बढ़ गया है।अब बड़े से बड़े व छोटे से छोटे मामले मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।जिसमे पलामू जिला का सफलता दर अच्छा है।उन्होंने लोक अदालत,जेल अदालत,के बारे में भी जानकारी दिया।साथ ही गिरफ्तारी के पूर्ब व गिरफ्तारी के बाद मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बिस्तार से चर्चा की।मौके पर मनु तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगो को सबलता प्राप्त होगा।साथ ही लोग अब अपनी बात को खुलकर रख रहे हैं।उन्होंने मनरेगा,सूचना अधिकार अधिनियम आदि के बारे में चर्चा की ।मौके पर मनरेगा से 100 दिन कार्यकरने वाले एक व्यक्ति को किट प्रदान कर हौसला बढ़ाया गया। ।।इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजनीकांत पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अरविंद तिवारी,के अलावे सभी प्रखंडकर्मी,पंचायत सेवक,रोजगार सेवक,स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिला,पंचायत प्रतिनिधि के अलावे, डीलर लोग उपस्थित थे। साथ ही रामगढ़ प्रखंड के बेड़मा बभनडी,रामगढ़,पाटन प्रखंड के कस्वाखड़,महुलिया,नवाखाश,सुठा,लोइंगा गांव में भी डोर टू डोर मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया जिसमें पीएलभी आदि लोग हिस्सा लिए।
Comments
Post a Comment