पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पत्रकार आनंद दत्ता के साथ रांची में मारपीट करने के मामले में एसआई मोहन महतो को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को सस्पेंड कर दिया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
उन्होंने देखा कि एएसआई दो महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं। सामने आनंद को देख एएसआई ने पूछा कि यहाँ क्या कर रहे हो। उसने कहा कि सब्जी लेने आया हूं । इस पर एएसआई ने ने कहा कि थैला कहां है। उसने कहा कि थैला पत्नी के पास है। वह आगे बढ़ गई है ।इस पर एएसआई ने तबातोड़ चार थप्पड़ आनंद को मार दिया। फिर कॉलर पकड़कर पीसीआर में बैठा दिया और मोरहाबादी टीओपी ले गए ।वहां भी मारपीट की। पुलिस कर्मी ने आनंद को पॉकेट मार कहकर प्रताड़ित किया। जब पत्रकारों को सूचना मिली पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। आनंद को छोड़ा गया ।
प्रेस क्लब रांची के प्रतिनिधियों ने एसएसपी से एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर्मी के द्वारा पत्रकार आनंद की पिटाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर रांची पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही करें। डीजीपी एमवी राव ने भी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश एसएसपी को दिया है।
पत्रकार आनंद दत्ता के साथ रांची में मारपीट करने के मामले में एसआई मोहन महतो को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को सस्पेंड कर दिया है। मारपीट को लेकर एसएसपी ने सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था ।जांच में एएसआई दोषी पाए गए ।
इसके बाद एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पत्नी के साथ मोरहाबादी मैदान के समीप लगे बाजार में पत्रकार आनंद दत्ता की पुलिसकर्मी ने पिटाई की थी। इस संबंध में आनंद दत्ता ने लालपुर थाने में एएसआई के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। आवेदन में बताया गया था कि शनिवार की शाम में पत्नी के साथ सब्जी खरीदने मोराबादी गए थे।
Comments
Post a Comment