पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जमीन रजिस्ट्री कराने के विवाद में सदर अस्पताल परिसर में दो महिलाओं की जमकर पिटाई की गई। मामले को लेकर मुशहरी थाना क्षेत्र के बुधनगरा जगन्नाथ निवासी जहीदा खातून ने शुक्रवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपने रिश्तेदार रुकसाना खातून,मो. अकबर,सबाना खातून,फूल मोहम्मद,अपसाना खातून, मो. शाहिद, सुल्ताना खातून, अमाना खातून और मो. मोईउद्दीन को आरोपित किया है। जहीदा खातून ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की शाम इसरत खातून के साथ सदर अस्पताल परिसर में कातिब निर्भय कुमार राज से कागजात तैयार करवा रही थी। इसी बीच सभी आरोपित आया और उनके ऊपर हमला बोल सभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी आरोपित मिलकर उनकी जमीन को बेच रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई।
Comments
Post a Comment