पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया में मंगलवार की सुबह पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया में मंगलवार की सुबह पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष के 9 लोग जख्मी हो गए। अफरा-तफरी में घायलों को इलाज के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सूर्यवंशी महतो, दीनानाथ महतो, रवि प्रकाश कुशवाहा, अरुण महतो, संजय महतो, नंदलाल महतो, बसंत महतो, बृजकेश्वर महतो व राघमनी देवी शामिल हैं।
घायलों ने बताया कि सरैया स्थित उनके खेत में फसल लगा हुआ था। दूसरे पक्ष के लोग उनके फसल में पशु चरा रहे थे। मना करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और व गंडासा लेकर हमला कर दिया।
इससे 9 लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ही पुलिस तैनात है।
Comments
Post a Comment